
मुंबई पुलिस ने विवादास्पद अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान (उर्फ़ KRK) को ओशिवारा में हुई फायरिंग घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना इस सप्ताह की शुरुआत में अंधेरी (पश्चिम) के ओशिवारा इलाके की एक रिहायशी इमारत पर हुई, जहां KRK ने अपनी लाइसेंस प्राप्त बंदूक से गोलियां चलाईं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांचने और पूछताछ के बाद कमाल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि फायरिंग उनकी ही बंदूक से हुई थी।
मुंबई पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है और आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।
मामले की गहन जांच जारी है और यह घटना मुंबई में चर्चा का विषय बनी हुई है।


