मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के घेरे में लाया गया अस्पताल

उत्तर प्रदेश के मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वह यूपी के बांदा जेले बंद है। वहीं तबीयत बिगड़ने के बाद अंसारी को कड़ी सुरक्षा घेरे में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्तार की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद आला अधिकारियों की बैठक जारी है। जेल के अधीक्षक प्रभा कांत पांडेय के मुताबिक मुख्तार अंसारी की तबीयत पर नजर बनी हुई है, हमारी मीटिंग जारी है।

मीडिया रिपोट्स की माने तो मुख्तार अंसारी की तबीयत मंगलवार की सुबह बिगड़ी हैं। जिसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में लाया गया। यहां हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं मेडिकल कालेज पर भी पुलिस और पीएसी के दस्ते तैनात कर दिये गए हैं। मुख्तार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LIVE TV