उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में मानसून की दस्तक, तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से दी राहत

राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रही। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा था। रात में हुई बारिश के बाद उमस बढ़ने के बावजूद सुबह ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगर पूर्वी हवाओं का असर बना रहा तो उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री अगले 1-2 दिन में हो सकती है। लखनऊ के लिए पहले हीटवेव का अलर्ट था, लेकिन अब आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button