अब पाकिस्तान ने भी किया मिसाइल का सफल परिक्षण, जानें क्या है खासियत

मिसाइल परिक्षणइस्लामाबाद। आजकल सभी देश अपनी सैन्य क्षमता को बढाने में लगे हैं। इस दौड़ में पकिस्तान खुद को कैसे पीछे रख सकता है। ऐसे में उसने भी मिसाइल परिक्षण किया है। पाकिस्तान की नौसेना ने शनिवार को उत्तरी अरब सागर में एक हेलीकॉप्टर से जहाज विरोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। वो भी अपनी ताकत का आए दिन प्रदर्शन करता रहता है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पाक नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा है कि सी किंग हेलीकॉप्टर से इस जहाज विरोधी मिसाइल को खुले समुद्र में दागा गया और उसने निशाने को सफलतापूर्वक भेदा।

नौसना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद जकाउल्ला इस मिसाल परीक्षण के गवाह बने। उन्होंने कहा कि सफल परीक्षण पाकिस्तान की नौसेना की तैयारी और पेशेवर क्षमता को मज़बूत करता है।

‘हसीना’ को मौत के घात उतारने का प्लान लीक, खुफिया रिपोर्ट से हुआ साजिश रचने वाले अधिकारियों का पार्दाफाश    

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नौसेना देश की समुद्री सीमाओं और हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगा।

बता दें पाकिस्तानी अखबार के अनुसार मार्च में नौसेना ने जमीन से इस जहाज विरोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

बाबा रामदेव ने चिकित्सा विज्ञान को दी चुनौती, कहा- 400 वर्षों  तक जीवित रह सकता है इंसान… जानिए कैसे

वहीं नौसेना प्रमुख ने समुद्र में तैनात नौसेना का भी दौरा किया और नौसेना के बेड़े से जुड़े अभ्यास देखें। इसके बाद जकाउल्ला ने कहा कि मुझे पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े की युद्धक तैयारी देखकर गर्व है।

LIVE TV