उत्तर प्रदेश

‘कमीशन की खींचतान’ से अटका मंत्रालय बंटवारा: अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार में नए मंत्रियों के विभाग बंटवारे में हो रही देरी को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि मंत्रालयों के बंटवारे में देरी प्रशासनिक नहीं, बल्कि ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे को लेकर मचे घमासान का नतीजा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री बनने के बाद भी नए मंत्री ‘दर्शक दीर्घा’ में बैठकर देखने को मजबूर हैं।

अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब नए मंत्रियों पर कड़ी नजर रखेगी और भ्रष्टाचार के ऑडियो-वीडियो सबूत इकट्ठा करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आखिरी बार सत्ता में है, इसलिए “दसों हाथों से पैसा बटोरना” चाहती है, लेकिन जागरूक जनता इसे कभी कामयाब नहीं होने देगी।

Related Articles

Back to top button