मुंबई: भरभरा कर गिर गया मेट्रो का निर्माणाधीन पुल, 21 घायल

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह करीब 4.40 बजे मेट्रो का निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया, जिसमें करीब 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को वीनदेसाई अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका उपवहार चल रहा है। आशंका है कि और भी लोग इसके मलबे में दबे हो सकते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम बचवन कार्य में जुटी हुई है।

डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि, “मुंबई में बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग 4:30 बजे ढह गया। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं है और कोई व्यक्ति लापता नहीं है।”

प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार सुबह करीब 4.40 बजे मेट्रो पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान कुछ मज़दूर पल के ऊपर काम कर रहे थे, जबकि कुछ नीचे खड़े थे। पुल ढहता देख मज़दूर अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाज़ी में इधर-उधर भागने लग गए। कुछ सरिया पकड़कर कूद गए तो कुछ पानी की टंकी में गिर पड़े। मगर कुछ लोग इसके मलबे में दब गए जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

LIVE TV