MCD चुनाव : कांग्रेस-BJP-AAP में मुकाबला, 270 सीटों पर वोटिंग शुरू

MCDनई दिल्ली। MCD Elections 2017 (दिल्ली नगर निगम) के लिए आज (23 अप्रैल) को वोटिंग हो रही है। इसके लिए 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में कुल 272 नगर निगम सीटें हैं जिनमें से 270 पर वोटिंग होनी है। इसमें साउथ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (SDMC), नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) और ईस्ट दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (EDMC) के लिए वोटिंग होनी है।

दिल्ली MCD पर पिछले दस सालों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) उसको कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में है। आप का यह पहला नगर निगम चुनाव है। इसके अलावा कांग्रेस, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइडेट (जेडयू), योगेंद्र यादव की स्वराज पार्टी भी मैदान में है। स्वराज पार्टी का भी यह पहला चुनाव है। इस चुनाव में शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवारों को उतारा है।

LIVE TV