उत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा में साधु बने IIT इंजीनियर का शर्मनाक कांड: लड़कियों का नशा देकर शोषण, ब्लैकमेलिंग

धर्मनगरी मथुरा के राधाकुंड इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को साधु बताकर प्रवचन देने वाले अभिषेक मिश्रा असल में IIT रूड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग पास एक युवक निकला।

पुलिस के अनुसार, वह ऑनलाइन प्रवचनों के जरिए युवतियों का ब्रेनवॉश करता था, उन्हें नशा खिलाकर शारीरिक शोषण करता और फिर अश्लील वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूलता था।

एक पीड़िता की हिम्मत से दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की और तीन लड़कियों को बरामद किया। आरोपी के मोबाइल से दर्जनों युवक-युवतियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि अभिषेक मिश्रा ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button