
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह Lemon Green Restaurant में लगी भीषण आग में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।
सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की चपेट से बचने के लिए एक महिला ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी। दमकलकर्मियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।



