
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में Flourish Stays B&B होटल में लगी आग के मामले में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी ने पहाड़ी राज्य में राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है।
आग में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बात की और केशव नेगी के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष को अन्याय नहीं होगा।
CM धामी ने केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
BJP और कांग्रेस दोनों ने जताई चिंता
भाजपा सांसद अनिल बलूनी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से संपर्क किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, पूर्व CM हरीश रावत ने कहा कि असली जिम्मेदार होटल मालिक और मैनेजमेंट पर होनी चाहिए, न कि एक साधारण शेफ पर।



