देश

शिवसेना (UBT) में भारी बगावत! 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंचे, शिंदे गुट में जुड़ने के संकेत

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की आशंका बढ़ गई है। पार्टी के 6 लोकसभा सांसद मंगलवार रात चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये सांसद आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर पार्टी से अलग होने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

शिवसेना (UBT) के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से 6 का दिल्ली जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आज इन सांसदों की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के आवास पर बैठक होने की संभावना है, जिसके बाद बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

शिवसेना (शिंदे गुट) के एमएलसी कृपाल तुमाने ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत पिछले एक महीने से इन सांसदों से संपर्क चल रहा था। वहीं, संजय राउत ने आरोप लगाया कि सांसदों को पाला बदलने के लिए करोड़ों रुपये का प्रलोभन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button