CM योगी बोले- बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी हुई तो अधिकारियों की खैर नहीं है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। इसी के साथ ही सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। इस दौरान सीएम ने कहा कि यदि बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी हुई तो अधिकारियों की खैर नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 5 से 12 सितंबर तक एक विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता, सेनेटाइजेशन और फॉगिंग कराया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिये अफसरों को निर्देश दिये हैं। बाढ़ के खतरे के बीच उन्होंने लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिनके घरों में पानी घुस गया है, उनको सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाये। जिनके घर-मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा आंवटित किया जाये।

सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन हमारे लिये बेहद अमूल्य है। उसे बचाने के लिये राहत और बचाव कार्यों को तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी बाढ़ प्रभावित यहां आये हैं, सभी को सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन की ड्यूटी है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिनके घरों में पानी घुस गया है, उनको सुरक्षित स्थानों और शरणालयों में भेजा जाये। जिनके घर-मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा आंवटित किया जाये।

LIVE TV