
राजधानी लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड से सबक लेते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ी कार्रवाई की है।
आज एलडीए की प्रवर्तन टीम ने हजरतगंज के हलवासिया परिसर में संचालित देश की मशहूर कोचिंग संस्था ‘एलन कैरियर इंस्टीट्यूट’ को पूरी तरह सील कर दिया। अब से इस कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया गया है।
कारण क्या?
एलडीए अधिकारियों के अनुसार, इस परिसर का नक्शा केवल कमर्शियल ऑफिस के उपयोग के लिए पास किया गया था। लेकिन बिना लैंड यूज चेंज कराए और बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के यहां हजारों छात्रों की कोचिंग क्लासेस चलाई जा रही थीं। जांच में फायर सेफ्टी और आपातकालीन निकास को लेकर भी गंभीर कमियां पाई गईं।
एलडीए का अलर्ट
प्राधिकरण ने साफ चेतावनी दी है कि लखनऊ के किसी भी इलाके में बिना वैध नक्शे, फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों के चल रही कोचिंग, लाइब्रेरी या नर्सिंग होम को बिना पूर्व नोटिस के सील कर दिया जाएगा।




