त्रिपुरा देवी मार्ग पर चट्टान गिरने से लगा लम्बा जाम, बचाओं कार्य में जुटा पीएमजीएसवाई विभाग

प्रदीप मेहरा

बेरीनाग। भारी बारिश के कारण नगर का बाईपास मार्ग त्रिपुरादेवी मार्ग में भट्टीगांव के पास चट्टान गिरने से सड़क पर पत्थर के भारी बोल्डर आ गये। जिससे यह मार्ग बंद हो गया है।सुबह से ही दोनों मार्गों पर सूचना न होने के बाद नही होने के कारण लम्बी दूरी से आने वाले वाहनों इस मार्ग से आते रहे है।

त्रिपुरादेवी मार्ग

सड़क पर मलबा देखकर वाहन वापस लौटने लगे। मार्ग बंद होने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। एसडीएम सोहन सिंह ने बताया कि मार्ग की देखरेख कर रहा पीएमजीएसवाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मार्ग खोलने के आदेश दे दिए है।

देर शाम तक मार्ग खोलने की बात कही जा रही है। इधर बाईपास मार्ग बंद होने से लम्बी दूरी को जाने वाले भारी वाहन में नगर से आने के कारण दिनभर नगर में जाम लगता रहा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV