देश

गुवाहाटी के पास कोलकाता-साईरंग एक्सप्रेस का एक इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बचाव अभियान जारी

असम में गुवाहाटी के दिगारू के पास कोलकाता-साईरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना हुई । सुबह करीब 6:54 बजे जब ट्रेन को स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए लाया जा रहा था, तब उसका इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, यह घटना दिगारू रेलवे स्टेशन पर हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन पटरी से उतर गई।

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहाली कार्य की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 6:54 बजे हुई। दिगारू रेलवे स्टेशन पर एक अन्य ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए ट्रेन को रोका जा रहा था, तभी लोको पायलट उसकी गति को नियंत्रित नहीं कर सका। इसके परिणामस्वरूप, लोकोमोटिव और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने अपने नवीनतम अपडेट में पुष्टि की है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button