उत्तर प्रदेशकानपुर देहात

कानपुर देहात: फूड सेफ्टी विभाग ने 9.44 करोड़ का घी जब्त किया, 13 सैंपल भेजे लैब

उत्तर प्रदेश फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने मिलावटी और स्टैंडर्ड से कम घी बेचने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छतेनी स्थित मेसर्स भोले बाबा मिल्कफूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर 9 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये मूल्य का घी जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से 8745 टिन घी (प्रत्येक 15 किलो) सीज किया गया। साथ ही अलग-अलग ब्रांड के स्किम्ड मिल्क पाउडर और घी के 13 सैंपल टेस्टिंग के लिए लैब भेजे गए हैं।

विभाग ने पाया कि घी के पैकेट और टिन पर लगे लेबल फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट-2006 के नियमों के अनुरूप नहीं थे। यह जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button