John Aditi First Look फ़िल्म के सह-निर्माता निखिल आडवाणी ने बताया-सिख किरदार में दिखेंगे जॉन

 जॉन अब्राहम अब एक क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म में उनके साथ अदित राव हैदरी फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। इस फ़िल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन फ़र्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें जॉन और अदिति के लुक्स रिवील किये गये हैं।

अदिति राव हैदरी ने फ़र्स्ट लुक शेयर करके लिखा- नई शुरुआत के लिए। फ़िल्म की कहानी 1947 में कालखंड में सेट है और कई पीढ़ियां दिखायी जाएंगी। फ़िल्म में जॉन और अदिति ख़ास भूमिकाएं निभाएंगे। अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फ़िल्म में नीना गुप्ता भी अहम किरदार में दिखेंगी। अनाम फ़िल्म का निर्देशन काशवी नायर के हवाले है, जबकि भूषण कुमार निर्माता हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, फ़िल्म में अदिति और जॉन अर्जुन के दादा-दादी का किरदार निभाएंगे और फ्लैशबैक में नज़र आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग कोरोना वायरस लॉकडाउन खुलने के बाद शुरू हुई हो चुकी है। अदिति के बारे में ख़बर है कि वो नीना गुप्ता का कम उम्र वाला किरदार निभाएंगी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अदिति ने इस बारे में बताया- जॉन और मैं कपल बने हैं। 1946-47 के दौरान इनकी कहानी अधूरी रह जाती है। अर्जुन इसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस तरह की फ़िल्में आजकल बहुत कम बनती हैं।

फ़िल्म में अर्जुन और रकुल की कहानी के समानांतर जॉन और अदिति की कहानी चलेगी। फ़िल्म के सह-निर्माता निखिल आडवाणी ने बताया कि जॉन एक सिख किरदार में दिखेंगे। फ़िल्म की कहानी एक औरत के नज़रिए से दिखाई जाएगी जो 70 साल से अपने प्यार के मंज़िल पर पहुंचने का इंतज़ार कर रही है। 

जॉन इस समय मुंबई सागा, अटैक और सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग कर रहे हैं। यह तीनों ही एक्शन फ़िल्में में हैं। मुंबई सागा एक क्राइम ड्रामा है, जिसका निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। लक्ष्य राज आनंद निर्देशित अटैक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। वहीं, सत्यमेव जयते का निर्देशन मिलाप ज़वेरी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CEVsBAlHg5Z/?utm_source=ig_embed
LIVE TV