यूट्यूब पर भी इसरो ने रचा इतिहास, इतने मिलियन लोगों ने देखी लाइव स्ट्रीमिंग

“एक बार फिर भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर गया। इस उपलब्धि के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बीच, इसरो का लाइव स्ट्रीमिंग लिंक यूट्यूब पर भी इतिहास रचा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को एक साथ 8.06 मिलियन लोगों ने देखा, जिसने पिछले सभी यूट्यूब रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इससे पहले ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सबसे ज्यादा 6.15 मिलियन लोगों ने देखा था। हालांकि, बुधवार को चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। तीसरी सबसे बड़ी दर्शक संख्या ब्राज़ील बनाम क्रोएशिया फ़ुटबॉल मैच में थी, जिसे एक साथ 5.2 मिलियन लोगों ने देखा था।” बता दें ी चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन है। पहला, चंद्रयान-1, 2008 में लॉन्च किया गया था और दो साल तक संचालित किया गया था। दूसरा, चंद्रयान-2, 2019 में लॉन्च किया गया था लेकिन चंद्रमा पर उतरने में विफल रहा।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनाती है। प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तैनात होने वाला अपनी तरह का पहला रोवर है। यह एक कैमरा, एक स्पेक्ट्रोमीटर और एक मैग्नेटोमीटर सहित विभिन्न उपकरणों से सुसज्जित है। रोवर चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए प्रयोग करेगा, जिसमें इसकी संरचना, खनिज विज्ञान और इतिहास शामिल है।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, गठबंधन पर ये बोल गईं मायावती

LIVE TV