
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवान्का ट्रंप को मारने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा प्रशिक्षित एक आतंकवादी मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी ने 2020 में कासेम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए इवान्का को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।
32 वर्षीय इराकी नागरिक अल-सादी को हाल ही में तुर्की में गिरफ्तार किया गया और अमेरिका को सौंप दिया गया। उसके पास इवान्का के फ्लोरिडा स्थित घर का नक्शा भी बरामद हुआ है। उसने सोशल मीडिया पर इवान्का और उनके पति जared कुश्नर के घर की तस्वीर पोस्ट कर खुलेआम धमकी दी थी।
अल-सादी ने अपने सहयोगियों से कहा था कि ट्रंप के घर को जलाना है, जिसके लिए इवान्का को मारना होगा।




