OIC के सामने पाकिस्तान का रोना हुआ बेकार, सुषमा को दिया जायेगा ‘गेस्ट ऑफ़ ऑनर’…

ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कारपोरेशन 56 इस्लामी और मुस्लिम राष्ट्रों का सबसे बड़ा संगठन है।

OIC का मुख्य काम इस्लामिक देशों के मध्य सभी विषयों में सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

इस ऑर्गनाइजेशन का मुख्यालय जेद्दा, (सऊदी अरब) में स्थित है। इस ऑर्गनाइजेशन ने इस बार भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विशिष्ट अतिथि के तौर पर निमंत्रण दिया है।

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज को निमंत्रण देना इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस संगठन ने भारत-जैसे राष्ट्र का सदा बहिष्कार किया है।

भारत में दो-तीन मुस्लिम देशों को छोड़कर दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं लेकिन इस संगठन ने भारत को सदस्यता देना तो दूर, पर्यवेक्षक का दर्जा भी आजतक नहीं दिया है।

जबकि पर्यवेक्षक की तौर पर रूस, थाईलैंड और कई छोटे-मोटे अफ्रीकी देशों को हमेशा बुलाया जाता है।

विंग कमांडर अभिनंदन इस्लामाबाद से लाहौर के लिए हुए रवाना, दोपहर 2 बजे तक बाघा बॉर्डर पहुँचने की उम्मीद…

इस बार पाकिस्तान के लाख चिल्लाने के वाबजूद भारत को IOC में बुलाया गया है।  दरअसल पाकिस्तान ने हमेशा भारत को इस संगठन का हिस्सा होने के राह में रुकावट पैदा करता रहा है।

अब  1 मार्च को होने वाले अधिवेशन में सुषमा स्वराज मुख्य अतिथि होंगी।

LIVE TV