टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाई 405 रनों की बढ़त, श्रीलंका का स्कोर 21/1

INDvsSLनागपुर। भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 405 रनों की बढ़त लेने के बाद तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का 21 रनों पर एक विकेट गिरा दिया है। स्टम्प्स तक दिमुथ कुरुणारत्ने 11 और लाहिरू थिरिमाने नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। मेहमान टीम अभी भी मेजबानों से 384 रन पीछे है।

INDvsSL

एशिया मैराथन में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने गोपी

भारत को एक मात्र विकेट ईशांत शर्मा ने दिलाया। उन्होंने सादिरा समाराविक्रमा को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया।

भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 610 रनों पर घोषित कर दी थी। इसी के साथ उसने श्रीलंका पर 405 रनों की बढ़त ले ली है। भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

हांगकांग ओपन : फाइनल मुकाबले में सिंधु को हरा यिंग ने जीता ख़िताब

भारत की तरफ से चार बल्लेबाजों ने शतक जमाए। कप्तान विराट कोहली ने 213 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 143, मुरली विजय ने 128 और रोहित शर्मा ने नाबाद 102 रनों की पारियां खेलीं।

नागपुर टेस्ट : कोहली दोहरे शतक की ओर, भारत को 302 रनों की बढ़त

श्रीलंका की तरफ से ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रंगना हेराथ, दासुन शनाका और लाहिरू गमागे को एक-एक सफलता मिली।

LIVE TV