IND vs PAK T20 World Cup 2021: विराट कोहली की बड़ी फैन हैं पाक क्रिकेटर की बीवी, भारत के खास रिश्ता

-एतारत अहमद

विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनके रिकॉर्ड और उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की दुनिया दीवानी है। विराट सिर्फ अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और रिकॉर्ड के लिए ही नहीं बल्की अपने लुक्स के लिए भी लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। विराट के लाख़ों-करोड़ों फैन्स में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मीडियम पेसर हसन अली की पत्नी शामिया आरजू का नाम भी शुमार हो चुका है।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ ‘सवाल-जवाब’ (Ask me a Question) के सेशन में शामिया आरजू ने यह खुलासा किया कि उनके फ़ेवरेट बल्लेबाज़ विराट कोहली हैं। फ़ेवरेट गेंदबाज़ के बारे में पूछे जाने पर उन्होने बताया की उनके पति हसन अली उन्के फ़ेवरेट गेंदबाज़ हैं। शामिया आरजू की खूबसूरती के चर्चे चर्चे भी सोशल मीडिया पर खूब होते हैं। शामिया आरज़ू खान ने यूके के विश्वविद्यालय से एयरोनॉटिक्स की पढ़ाई की है। 

शामिया आरजू हरियाणा में नूंह ज़िले के गांव चंदेनी की रहने वाली हैं और अमीरात एयरलाइंस के साथ एक फ्लाइट इंजीनियर हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। कुछ साल पहले शामिया आरजू दुबई में पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हसन अली से मिली थीं। मुलाकात के बाद दोने में दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनो ने एक दुसरे को दो साल से ज़्यादा डेट किया. दो साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और 2019 में दुबई में हसन और शामिया ने शादी ने कर ली।

शामिया आरजू के पिता लियाकत अली बीडीपीओ के पद से रिटायर हैं। पाकिस्तान के पूर्व सांसद सरदार तुफैल और लियाकत के दादा सगे भाई थे। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद लियाकत के दादा हिंदुस्तान में ही रह गए थे लेकिन तुफैल पाकिस्तान चले गए थे। पूर्व सांसद तुफैल के ज़रिए ही हसन से शामिया का रिश्ता तय हुआ है।

हसन अली के अलावा ज़हीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय मूल की लड़कियों से शादी कर चुके हैं। ज़हीर अब्बास भारतीय लड़की से शादी वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। ज़हीर अब्बास ने एक भारतीय लड़की रीता लूथरा से शादी की थी। मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, बाद में दोनों का तलाक हो गया था। शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अप्रैल 2010 में शादी की थी।

LIVE TV