
भाजपा के जिला मंत्री प्रभात यादव पर एक महिला डॉक्टर ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति की मौत के बाद आरोपी ने उसके क्लीनिक पर अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू किया। फिर उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और लगातार ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया। बाद में अस्पताल चलाने के बदले रंगदारी भी मांगी जाने लगी।
थाना चांदपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले के सामने आने के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है।



