
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला को श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जा रहे दान की राशि लगातार बढ़ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, रामलला को हर महीने औसतन 5 करोड़ रुपये का चढ़ावा मिल रहा है।
ट्रस्ट के विभिन्न बैंक खातों में फिलहाल कुल 1940 करोड़ रुपये जमा हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंदिर को 220.81 करोड़ रुपये की आय हुई, जिसमें ऑनलाइन दान के रूप में 8.33 करोड़ रुपये और मुख्य दानपात्रों से 54.79 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
मंदिर के भव्य निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर अब तक 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
ट्रस्ट ने चढ़ावे की पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। रोजाना दानपात्रों की गिनती के लिए 40 सदस्यीय विशेष टीम सीसीटीवी निगरानी में काम करती है।




