विदेश

अमेरिका ने युद्धविराम का उल्लंघन किया: ईरान ने UN में लगाया गंभीर आरोप, दी चेतावनी- हो सकते हैं ‘विनाशकारी परिणाम’

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया और ईरानी तटीय इलाकों को निशाना बनाया।

इरावानी ने इसे UN चार्टर के आर्टिकल 2(4) का “स्पष्ट उल्लंघन” बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की लगातार सैन्य गतिविधियां क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए “विनाशकारी परिणाम” पैदा कर सकती हैं।

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद से अमेरिका की इन “अवैध कार्रवाइयों” की निंदा करने की मांग की है और वॉशिंगटन से अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button