जरा संभलकर खाएं ये पेन किलर, एक झटके में ले सकती हैं जान

IBUPROFENनई दिल्ली। कई बार आपके द्वारा की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां, आपके दिल के लिए मुश्किलें  खड़ी कर देती हैं। इनमे से कई सीधा आपके दिल पर असर डालती हैं। दिल की बीमारियों में सबसे बड़ा खतरा हार्ट अटैक का होता है। सामान्य दर्द निवारक गोलियां आपको इस गंभीर समस्या का शिकार बना सकती हैं। इन गोलियों का सेवन केवल एक सप्ताह के भीतर ही अपना बुरा असर शरीर पर डालने लगता है। इस बात का खुलासा मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है।

IBUPROFEN

मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया कि करीब 4,50,000 मरीजों के डेटा में दर्द निवारक के पांच रूपों – आईबुप्रोफेन, सेलेकॉक्सिब, डिक्लोफ़ेनैक, नेपोरोक्सन, और राफेकोक्सीब (दर्दनिवारक गोलीयां) हृदय की समस्याओं से जुड़ी पाई गई हैं। साथ ही जो लोग इन दवाओं की मजबूत खुराक लेते हैं उनके लिए एक सप्ताह के भीतर जोखिम बढ़ना शुरू हो जाता है।

उन्होंने कहा कि शोध में इस बात का खुलासा हुआ है की IBUPROFEN (दर्दनिवारक गोली) के लिए, एक उच्च खुराक लेना विशेष रूप से जोखिम भरा होता है।IBUPROFEN

इस गोली की खुराक पर आठ से 30 दिनों के लिए प्रयोग किया गाया जिसमे (1200 से अधिक एमजी / दिन) हानिकारक था।

जिसके बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि एक सप्ताह में आईबुप्रोफेन लेने वाले रोगियों में ह्रदय का दौरा पड़ने का जोखिम 48% तक बढ़ गया।

कैलेकॉक्सीब इस्तेमाल करने वालों के लिए 24%, डिक्लोफेनैक 50%, नैरोप्रोक्सन 53%, रीफेक्साइब 58% की वृद्धि होती है। लेकिन जिन लोगों ने आईबुप्रोफेन का सेवन एक महीने तक जारी रखा उन लोगों के लिए जोखिम 75% तक बढ़ गया था।

बता दें शोधकर्ताओं ने इस विषय पर पिछले सभी अध्ययनों के एक ‘मेटा-विश्लेषण’ को अंजाम दिया, जिसके परिणामस्वरूप 446,763 लोगों के अध्ययन के लिए 61,460 लोगों को दिल का दौरा पड़ा।

LIVE TV