
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भयानक दुर्घटना हो गई। हरियाणा से बिहार जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर एक कार से टकराई और फिर गहरी खाई में पलट गई।
हादसे में 5 लोगों की मौत
इस दुर्घटना में दो मासूम बच्चियों, दो महिलाओं और कार चालक समेत कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
क्या है कारण?
पुलिस के अनुसार, भोर के समय बस चालक को नींद आने की वजह से बस बेकाबू हो गई। बस ने आगरा की ओर जा रही कार को टक्कर मारी, जिसके बाद बस खाई में गिर गई।
उन्नाव पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। जांच जारी है।




