घर की छत जरुर बनवाएं वास्तु के अनुसार, नहीं तो होगा जायेगा आपका जीवन नर्क

वास्तुशास्त्रवास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तु घर की छत जातक की कुण्डली का बारहवां भाव कहलाती है। इस भाव से व्यक्ति के आर्थिक नुकसान, धन हानि और शैय्या सुख देखा जाता है। ऐसे में घर की छत वास्तु के अनुसार होनी बहुत आवश्यक है। लेकिन अगर घर की छत पर वास्तुदोष उत्पन्न हो जाए तो इसका प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है। ऐसे में घर की छत पर इन चीजों को लगाने से छत का वास्तुदोष दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- घर में भगवान की मूर्ति स्थापित करते समय ध्यान रखें ये वास्तु उपाय

  1. घर की छत पर सतरंगी पताका लगाने से निसंतान दंपत्ति तो संतान प्राप्त होती है तथा आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
  2. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की छत पर जंग लगा लोहे का सामान तथा ईंधन कभी नहीं रखना चाहिए।
  3. वास्तुशास्त्र के अनुसार हनुमान जी पर चढ़ाया गया त्रिकोण लाल झण्डा घर की छत की दक्षिण दिशा में लगाने से दुर्घटना से सुरक्षा मिलती है तथा जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार आता है।
  4. घर की छत पर कभी भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए अन्यथा दुर्भाग्य प्रबल होता है।
  5. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की छत पर कभी भी पालतु पशु नहीं बांधने चाहिए।
  6. घर की छत पर सफेद झण्डा लगाने से व्यक्ति के कारोबार में सुधार आता है तथा धन की प्राप्ति होती है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV