HCL की चेयरपर्सन बनीं देश की सबसे अमीर महिला, जानिए और खास बातें

एचसीएल टेक के चेयरमैन शिव नाडर के पद से इस्तीफे के बाद उनकी बेटी रौशनी नाडर के पास कमान आ गयी। रोशनी नाडर की पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं है, आपको बता दें कि वह देश की सबसे अमीर महिला भी हैं। शुक्रवार को रोशनी नाडर किसी सूचिबद्ध भारतीय आईटी कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बन गयी हैं।

ज्ञात हो कि रोशनी एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार हैं और वह 2013 में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के निदेशक मंडल में शामिल हुई और वाइस चेयरपर्सन थीं। वह समूह के सभी संस्थाओं की होल्डिंग कंपनी एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ के पद पर बनी रहेंगी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और अध्यक्ष शिव नाडर के शुक्रवार को पद से हटने के बाद कंपनी की ओर से बताया गया कि निदेशक मंडल ने उनकी बेटी रोशनी को तत्काल प्रभाव से नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

आईआईएफअल वैल्थ हुरुन इंडिया वुमेन रिच लिस्ट 2019 के अनुसार रोशनी नाडर भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 36,800 करोड़ है। रोशनी नाडर एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर की एकमात्र संतान हैं। 2019 में फोर्ब्स वर्ल्ड की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में वह 54वें नंबर पर थीं।

LIVE TV