
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देर रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश श्याम मारा गया।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12:30 बजे बुलंदशहर रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार श्याम ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
श्याम 1 जून को एक टिम्बर व्यापारी के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। मौके से पुलिस ने पिस्टल, नकदी और बाइक बरामद की है। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।



