होली के त्योहार पर हनुमान जी को नहीं लगाया रंग, तो खुशियां भी हो जाएगी नाराज    

प्रेम-सौहार्द, हर्ष-उल्लास का त्योहार होली सदियों से मनाया जा रहा है। होली का त्योहार केवल रंगों का ही पर्व नहीं है, सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं से भी सम्बंधित यह त्योहार है। आपको होली से जुड़े दो ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं। जिनके करने से न केवल आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा, बल्कि यह होली आपके लिए झोली भरने वाली भी साबित होगी।

होली का त्योहार

इस होली पर यदि आप अपनी झोली भरना चाहते हैं। साथ ही अपने घर के वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो यह उपाय जरुर अपनाएं-

  1. होली के दिन भगवान श्री हनुमान जी अराधना अवश्य करें और वास्तु दोष को दूर करने के लिए दिए गए उपाय को करें।
  2. होली के दिन हनुमान जी को अगर आप चोला चढ़ाते हैं तो ऐसा करने से आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
  3. हनुमान जी को केवड़े का इत्र एवं गुलाब की माला अर्पित करें। होलिका की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिड़कने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है।
  4. होली के दिन हनुमान जी को गुलाल चढ़ा कर अपने घर के मुख्य द्वार पर अवश्य छिड़कें। मुख्य द्वार पर द्विमुखी दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन हानि से बचाव होता है।

देखें वीडियो:-

https://youtu.be/7J1AaBlcw28

LIVE TV