
बिवार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक युवक की देर रात गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।
सुबह राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखा तो हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और सीने में सटाकर गोली मार दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। शादी वाले घर में शोक की लहर है।




