
वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास सोमवार को गोलीबारी की घटना हो गई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मार दी।
घटना व्हाइट हाउस से महज आधा मील दूर वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के पास हुई। जब सीक्रेट सर्विस के जवान संदिग्ध के पास पहुंचे तो उसने भागने की कोशिश की और उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध घायल हो गया।
इस घटना में पास खड़े 15 वर्षीय एक किशोर को भी गोली लगी। अधिकारियों का कहना है कि किशोर पर संदिग्ध ने ही गोली चलाई थी।


