उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर पुलिस की सराहनीय मदद: बेंगलुरु से सिलीगुड़ी जा रही 6 युवतियों का रिफंड कराया किराया, सुरक्षित बस से किया रवाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में वोट डालने के लिए बेंगलुरु से सिलीगुड़ी जा रही छह युवतियों के साथ बीच रास्ते में धोखाधड़ी हो गई। बस चालक ने उन्हें गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में उतार दिया और ट्रैवल एजेंसी ने किराया रिफंड करने से इनकार कर दिया।

गीडा पुलिस ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया। पुलिस के कड़े रुख के बाद ट्रैवल एजेंसी तैयार हुई और युवतियों का पूरा किराया वापस कराया। पुलिस ने न सिर्फ पैसा दिलवाया, बल्कि तुरंत सिलीगुड़ी जाने वाली दूसरी सुरक्षित बस में उनके टिकट बुक कर उन्हें रवाना भी कर दिया।

युवतियों ने सुरक्षित बस में बैठकर एक वीडियो जारी किया और गोरखपुर पुलिस की तत्परता व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद से ही वे समय पर अपने घर पहुंच पा रही हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है।

Related Articles

Back to top button