उत्तराखंड

सोशल मीडिया से राष्ट्र निर्माण तक: CM धामी ने युवाओं से की खुलकर बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में “सोशल मीडिया मंथन विद CM धामी” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलंटियर्स और युवाओं से सीधा संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह जागरूकता फैलाने, सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला शक्तिशाली प्लेटफॉर्म बन चुका है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का सकारात्मक, सत्य और समाज हित में उपयोग करें तथा फेक न्यूज और गलत सूचनाओं से बचें।

धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया उपयोग को उदाहरण बताते हुए कहा कि युवा अब सीधे राष्ट्र निर्माण से जुड़ सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, खेल, संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि की संस्कृति और पहचान को बचाते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

Related Articles

Back to top button