
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर निशाना साधा है।
रविवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने तंज कसते हुए लिखा — “अपने लोग फिस्स, आन गांव के सिद्ध।”
उन्होंने खासतौर पर सपा से बागी होकर BJP में शामिल हुए मनोज पांडेय का जिक्र किया, जिन्हें खाद्य एवं रसद विभाग (Food and Civil Supplies) जैसा अहम विभाग सौंपा गया है। अखिलेश यादव ने इस बंटवारे को लेकर BJP पर कटाक्ष किया।
हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद दो कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्य मंत्रियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।



