
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस स्टेशन के पास शांति रैली को आत्मघाती हमले में निशाना बनाया गया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 14 लोग मारे गए, हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए। शांति रैली के दौरान हमलावर ने अपनी विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। जल्द ही बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह है कि यह आत्मघाती बम हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा किया गया था, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहा है। एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी के अनुसार, आतंकवादियों के हमलों में खैबर पख्तूनख्वा में 819 सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है।तालिबान आतंकवादी समूह (टीटीपी) की वजह से पाकिस्तान और पड़ोसी देश अफगानिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।



