
‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब एक नई फिल्म ‘रोमांचकम’ (Romanchakam) लेकर आ रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार प्रभास और अनंथिका सानिलकुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
वांगा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “पूरी कहानी सुनते हुए मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया। इसमें भरपूर मनोरंजन के साथ गहरा इमोशनल टच भी है। यह मेरा पहला प्रेजेंटेशन प्रोजेक्ट है। भद्रकाली पिक्चर्स एक यूनिक म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी लेकर आ रही है।”
‘स्पिरिट’ को लेकर बड़ा अपडेट
संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास के साथ बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रभास का रफ-एंड-टफ, मस्कुलर लुक देखने को मिला है। तृप्ति डिमरी भी फिल्म में नजर आएंगी। विवेक ओबेरॉय खूंखार अवतार में हैं।



