अलीगढ़उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में दिनदहाड़े फैक्ट्री लूट, बदमाश 11.50 लाख रुपये लेकर फरार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बदमाशों ने दिनदहाड़े फैक्ट्री में घुसकर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश कारोबारी के ऑफिस में रखे करीब 11.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

मामला ऊपरकोट नगर क्षेत्र के भुजपुरा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाश फैक्ट्री में पहुंचे और मौका पाकर कारोबारी के ऑफिस में घुस गए। इसके बाद ऑफिस में रखी नकदी को लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसएसपी, एसपी और सीओ समेत इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस लूट की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बदमाशों ने किस तरह फैक्ट्री में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button