Exam Fever 2022: 9 अप्रैल को CMAT 2022 की परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें Admit Card

9 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा CMAT यानी कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाना है। सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड जारी होते ही कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि CMAT की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 मार्च 2022 को पूरी हो गई थी, जिसके बाद NTA ने परीक्षा शहरों के आवंटन के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करते हुए अग्रिम सूचना पर्ची जारी कर दी है। अगर कैंडिडेट और जानकारी चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा के ज़रिए छात्रों को मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है।

CMAT एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  • सीएमएटी 2022 के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीएमएटी 2022 एडमिट कार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड जारी होने पर ये प्रोसेस करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • अब यहां यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, अबइसे डाउनलोड कर लें।
LIVE TV