श्रध्दा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन से खत्म कर लिए अपने सारे रिश्ते, दोनों की राहे जुदा

(अराधना)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रध्दा कपूर के फैंस के लिए शॉकिंग न्यूज सामने आई है। एक रिपोर्ट के मूताबिक श्रध्दा ने बॉयफ्रेंड रोहन से ब्रेकअप कर लिया है। बता दें कि दोनो चार साल से रिलेशनशिप में थे।

श्रद्धा-रोहन का रिश्ता टूटा

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों के बीच दूरिया काफी बढ़ गई थी। अब श्रध्दा और रोहन ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट की मानें तो गोवा में आयोजित श्रद्धा के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी रोहन शामिल नहीं हुए थे, जबकि इस दौरान वह बिलकुल फ्री थे। दावे के मुताबिक, दोनों के बीच जनवरी से तनाव चल रहा था और फरवरी में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।  हालांकि, इनके तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नही आई है। फिलहाल दोनों ही इस बात पर चुप्पी साधे हुए है।

दोनों बचपन के दोस्त है

श्रध्दा और रोहन कई साल पूराने दोस्त है। दोनों बचपन के दोस्त है। दोनों के परिवार के आपसी संबंध भी काफी अच्छे है। श्रध्दा के परिवार को अच्छे लगते है रोहन, दावें के मूताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। इससे पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। बता दें कि पिछले चार साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर

अपने करियर में श्रद्धा ने एबीसीडी 2, स्त्री, एक विलन, आशिकी 2, छिछोरे जैसी कई हिट फिल्मों दी है। वह जल्द ही लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के ऑपोजिट दिखेंगी। इसके अलावा पंकज पराशर की फिल्म चालबाज इन लंदन में भी श्रद्धा नजर आएंगी।

LIVE TV