
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। फोदेवाड़ा जंगल क्षेत्र (भामरागढ़ तहसील, गढ़चिरोली-नारायणपुर सीमा) में हुई इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।
मुठभेड़ के दौरान जिला पुलिस के दो C-60 कमांडो घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
सुबह शुरू हुई सर्च ऑपरेशन में दो और शव बरामद हुए—एक पुरुष और एक महिला—जिससे कुल मारे गए नक्सलियों की संख्या तीन हो गई। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने एक AK-47 राइफल और दो SLR बरामद किए। इलाके में सर्च और कंबिंग ऑपरेशन जारी है। गढ़चिरोली नक्सल प्रभावित सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है, जहां सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।
पिछले साल कई नक्सली सरेंडर
- अक्टूबर 2025: वरिष्ठ नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति (6 करोड़ इनामी) ने 60 अन्य कैडरों के साथ गढ़चिरोली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने सरेंडर किया। उनके पास 54 हथियार थे।
- नवंबर 2025: स्पेशल जोनल कमिटी सदस्य विकास उर्फ रमेश सय्याना भास्कर सहित 10 नक्सली गोंदिया पुलिस के सामने हथियार डाले।
- दिसंबर 2025: गोंदिया में 20 लाख इनामी तीन नक्सली सरेंडर।



