
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकथामा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चूल्हे की पुताई के लिए तालाब किनारे मिट्टी खोद रही महिलाओं और बच्चों पर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया।
इस हादसे में 35 वर्षीय गीता देवी, उनकी 6 वर्षीय बेटी अंकिता और 55 वर्षीय उत्तरा देवी की मौत हो गई। 10 वर्षीय अमित और 45 वर्षीय जितिया देवी घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि मिट्टी खोदते समय टीला अचानक ढहने से यह हादसा हुआ। पूरे गांव में शोक का माहौल है।



