यूपी: महिला स्वास्थ्यकर्मी का अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद से एक हैरतअंगेज़ खबर सामने आई है, जिसमें एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने वहीँ पर तैनात एक डॉक्टर पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करके उसका शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि डॉक्टर ने नहाते हुए उसका वीडियो बना कर उसको ब्लैकमेल किया था।

महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शाहाबाद के सीएचसी में तैनात डॉक्टर नवल किशोर के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर बाथरूम में पानी खत्म हो गया था, जिसके बाद महिला के पति ने पड़ोस के डॉक्टर नवल किशोर के यहां पर नहाने के लिए भेज दिया था। इसी मौके का फायदा उठाकर डॉक्टर ने एक सुराख में से महिला की नग्न अवस्था में अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

यही नहीं, महिला ने बताया कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए डॉक्टर ने हिन्दू से मुस्लिम नाम रखकर महिला से निकाह कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर चिकित्सक के खिलाफ धारा 376 (2) एवं 506 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने निकाह के नाम पर उसके साथ शोषण किया है। इसके बाद पीड़िता ने डॉक्टर पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।

LIVE TV