
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 4:05 बजे बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में होगा, जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत शपथ दिलाएंगे।
64 वर्षीय डीके शिवकुमार के साथ पहले चरण में करीब 13 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। हालांकि अंतिम सूची अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई है। शिवकुमार को पिछले सप्ताह कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
आठ बार के विधायक और प्रभावशाली वोकलिगा नेता शिवकुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रहे थे। उन्होंने कहा, “यह मेरा सपना नहीं, समर्पण और मेहनत का नतीजा है। देर हुई लेकिन इनकार नहीं हुआ।”
शिवकुमार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वे पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते रहे हैं। उन्होंने आगामी कार्यकाल में किसान, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ‘युवा युग’ शुरू करने का संकल्प जताया।



