Diwali 2020 : जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, बन रहा यह खास संयोग

दिवाली(Diwali 2020) के महापर्व का आगाज कार्तिक माह(Kartik Maah) की त्रयोदशी तिथि(Trayodashi Tithi) से हो जाता है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि से लेकर भाईदूज(Bhai Dooj 2020) तक दिवाली का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली पर 499 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस साल एक ही दिन 14 नवंबर(14 November) शनिवार को बड़ी दिवाली(Diwali) यानी महालक्ष्मी पूजा(Mahalaxmi Pooja) और नरक चतुर्दशी(Narak Chaturdashi) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बुद्धि के दाता भगवान गणेश(Bhagwan Ganesh) और धन की देवी माता लक्ष्मी(Dhan Ki Devi Maa Laxmi) की पूजा की जाती है। जिससे उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहे। जिससे घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बनी रहे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली(Diwali 2020) के दिन माता लक्ष्मी(Maa Laxmi) घर-घर जाकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं इसलिए दिवाली(Diwali festival) से पहले घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की जाती है। जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती और टूटी-फूटी चीजें रखी होती हैं, वहां देवी लक्ष्मी का वास(Laxmi Ki Vaas) नहीं होता है।

इस साल दिवाली यानी 14 नवंबर के दिन के गुरु, शुक्र और शनि का भी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिवाली पर गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में, शनि अपनी राशि मकर में और शुक्र कन्या राशि में नीचे का रहेगा।

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : 14 नवंबर की शाम 5:28 से शाम 7:24 तक
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : 14 नवंबर की शाम 5:49 से 6:02 बजे तक
प्रदोष काल मुहूर्त : 14 नवंबर की शाम 5:33 से रात 8:12 तक
वृषभ काल मुहूर्त : 14 नवंबर की शाम 5:28 से रात 7:24 तक

LIVE TV