खूनी खेल में बदला मामूली विवाद, गोलीबारी में दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबादः मामूली बात पर दो लोगों को गोली मार दी गई। विवाद ढाबे पर पानी पीने को लेकर हुआ था। एनसीआर में ऐसा भी हो सकता है, यह बात फिर से साफ हो गई।

गोली मार

मामला गाजियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मेरठ रोड के एक ढाबे का है। दोनों लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

गाजियाबाद में गर्मी के मौसम में पानी को लेकर खून खराबा हुआ है। एनसीआर में यह भी हो सकता है, किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन सच एनसीआर का ही है। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के इस ढाबे पर गोलियां चली है। आरोप ढाबा मालिक पर है। यहां पर दो लोग खाना खाने के लिए आए थे। उन्होंने जब पानी मांगा, तो विवाद हो गया। ढाबा मालिक ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया। दो लोगों को गोली लगी और एक शख्स के साथ मारपीट की गई।

तीनों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर गोली लगे दोनों लोगों की हालत गंभीर है। मामले में पकड़े गए आरोपी ने कबूल किया है कि उसके पास अवैध तमंचा था, जिससे फायर किया गया।

 

ढाबा मालिक से जुड़े लोग इसे दूसरी कहानी बता रहे हैं। उनका कहना है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब खाने के पैसे को लेकर तनातनी शुरू हुई। इसे पैसे के लेनदेन का झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और मामले की जांच की बात कह रही है। कुछ अन्य लड़के भी ढाबे पर बुलाए गए थे, उनकी तलाश की जा रही है।

 

विवाद चाहे पानी पीने को लेकर हुआ हो या फिर पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ हो। बात मामूली सी थी। जिसमें गोली चलना यह दर्शाता है, कि एन सी आर में लोग मामूली बात पर इतने गुस्से में आ जाते हैं, कि एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं परहेज करते हैं।

 

LIVE TV