देश

दिल्ली में हड़कंप: विधानसभा को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी, स्पीकर और मेट्रो स्टेशन भी निशाने पर

राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुरक्षा के लिहाज से बड़ा हड़कंप मच गया। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई। धमकी में विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को भी निशाना बनाने और एक मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गए। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम निरोधक दस्ता (BNS) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की गहन जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल इस बात का पता लगा रही है कि ई-मेल किसने, कहां से और किस आईपी एड्रेस से भेजा। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है।

यह घटना दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। फिलहाल विधानसभा परिसर में सामान्य कामकाज जारी है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button