देशबड़ी खबर

दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का नोटिस, सरकार ने 27 एकड़ जमीन वापस मांगी

दिल्ली के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस (L&DO) ने क्लब को 5 जून तक सफदरजंग रोड स्थित अपने 27.3 एकड़ परिसर को खाली करने का आदेश दे दिया है।

सरकार ने यह जमीन रक्षा ढांचे और सार्वजनिक सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने के लिए वापस मांगी है। क्लब ने इस अचानक आदेश पर सदस्यों को सूचित करते हुए केंद्र से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है और उच्च अधिकारियों से मुलाकात की मांग की है।

क्लब 1913 में स्थापित ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक संस्थान है, जो राजनेताओं, नौकरशाहों, राजनयिकों और कारोबारियों का प्रमुख अड्डा रहा है। इस फैसले से क्लब के 600 से ज्यादा कर्मचारियों में भी बेचैनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button