उत्तर प्रदेशबांदा

बांदा में पकड़ी गई साइबर ठगों की फैक्ट्री: 9 गिरफ्तार, 88 मोबाइल और पार्ट्स बरामद

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और सप्लाई करने वाली एक बड़ी ‘फैक्ट्री’ का खुलासा करते हुए 9 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास गुप्त सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर 9 आरोपियों को दबोचा। इनके कब्जे से 88 मोबाइल फोन, 92 मदरबोर्ड, 66 बैटरियां, 20 फर्जी बिल, 7 बाइक और 11 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

सभी आरोपी मूल रूप से फतेहगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि ये लोग गांव-गांव घूमकर पुराने, खराब या चोरी के मोबाइल सस्ते दामों पर खरीदते थे। फिर उन्हें ठीक करके या पार्ट्स बदलकर साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर बेच देते थे। इस गिरोह ने राजस्थान और हरियाणा में भी अपनी गतिविधियां फैलाई थीं।

एएसपी शिवराज और एसपी पलाश बंसल ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और उन साइबर अपराधियों की तलाश कर रही है जो इनसे मोबाइल खरीदते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button